लखनऊ हॉस्टल से गायब हुईं लड़कियां लौटी, बताई यह कहानी
प्रदेश की राजधानी में समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय छात्रावास से गायब हुए दोनों छात्राएं शुक्रवार को वापस लौट आई हैं। आपको बता दें कि दो छात्राओं के लापता होने से हड़कंप मच गया था। गायब हुआ दोनों छात्राएं लक्ष्मी रावत और रोशनी रावत खुद ही वापस आई हैं। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे अपने घर गढ़ी कनौरा गई थीं। छात्राओं का कहना है कि वे अपनी मर्जी से गई थीं। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण मंत्री ने लापरवाही के मामले में चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही छात्राएं बहुत पहले लापता हो गई थीं, लेकिन हॉस्टल की ओर से इस खबर को काफी देर तक दबाने की कोशिश की गई। लेकिन जब हॉस्टल की छात्राओं ने इस बाबत शिकायत की तब जाकर यह मामला सामने आया। जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने लापता छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं का आरोप था कि हॉस्टल की वार्डन रात में अक्सर वह घर चली जाती हैं।
यही नहीं छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि हॉस्टल के सामने बने शकुंतला विश्वविद्यालय के लड़के पूरे दिन डेरा डाले रहते हैं। इतना ही नहीं विवि के छात्र हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं पर छींटाकशी भी करते हैं। छात्राएं हॉस्टल में पेट भर खाना नहीं मिलने की शिकायत पहले ही विभागीय स्तर पर कर चुकी हैं। वहीं इस मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications