Robbery CCTV Video: पहले आंखों में झोंकी लाल मिर्च फिर खींची चेन, बदमाशों से भिड़ गया दुकान मालिक
उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ने में लड़ी हुई है। हाल ही में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी ने अबतक की सबसे लंबी चलने वाले मीटिंग भी बुलाई, जिसमे सभी जिलों के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कई अधिकारीयों को लापरवाही के चलते सीएम योगी ने आड़े हाथ भी लिया। लेकिन बावजूद इसके बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिन दहाड़े लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
आँखों में झोंकी मिर्ची
ताजा मामला आगरा से सामने आया है, जिसमे बीते मंगलवार की सुबह तड़के करीब 5 बजे तीन बदमाशों ने एक प्रोविजन स्टोर मालिक की आँखों में मिर्ची झोंक कर उसकी सोने की चेन लूट ली। इस दौरान जब प्रोविजन स्टोर मालिक बदमाशों से भिड़ गए तो बदमाशों ने उनपर फायर भी कर दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया और दुकान मालिक बच गए।

चेन लूटने आए बदमाशों ने किया फायर
बता दें कि पूरा मामला आगरा के थाना जगदीशपुरा अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी का है। यहां सेक्टर-7 में कालीचरन वर्मा का घर पर ही प्रोविजनल स्टोर है। मंगलवार सुबह जब वे अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी एक बदमाश आया और उनसे सामान मांगने लगा। कालीचरण सामान निकाल ही रहे थे कि तभी उसका दूसरा साथी आया और एकाएक उनकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया।
बदमाश फरार, CCTV में कैद घटना
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि मिर्ची झोंकने के फ़ौरन बाद बदमाशों ने उनकी सोने की चेन खींची और भागने लगे। लेकिन कालीचरण ने बदमाशों का पीछा किया और उनसे भिड़ गए। यह देख बदमाशों का तीसरा साथी भी आ गया और उसने तमंचे से फायर किया, लेकिन फायर मिस हो गया। इतने में मौका पाकर बदमाश चेन लूट कर फरार हो गए। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications