ऐसा करके एक दिन के लिए तीन बच्चे बन गए कोतवाल, फिर पूछा पुलिस रिश्वत क्यों लेती है ?

मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के पहल के चलते तीन छात्र-छात्राओं को एक दिन का कोतवाल बने का मौका मिला। शहर, कटरा और देहात कोतवाली में शनिवार को तीनो छात्र-छात्राओं को कोतवाली की कुर्सी पर बैठाकर कामकाज को समझाया गया। साथ ही कोतवाल की तरह क्षेत्र में घुमाया गया। छात्रों को यह सम्मान गुरुवार को संपन्न हुए निबंध प्रतियोगिता के विजयी 12 प्रतिभागियों में टाप थ्री को दिया गया। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में प्रतियोगिता के 12 प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। शहर कोतवाल बनी शिवांगी ने कुर्सी पर बैठते ही सिपाही से पूछा कि पुलिस रिश्‍वत क्‍यों लेती है। इस सवाल पर सभी भौंचक रह गए।

एक दिन का पुलिस अधीक्षक

एक दिन का पुलिस अधीक्षक

12 अगस्त को पुलिस लाइनस्थित मनोरंजन कक्ष में निबंध प्रतियोगिता करायी गयी। प्रतियोगिता में 16 स्कूलों से कक्षा नौ से 12 तक के 146 बच्चों ने प्रतिभाग किया। निबंध लेखन के लिए तीन विषय रखे गए थे। इसमें पुलिस के बिना समाज का क्या होता, यदि मैं एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक होता तो शहर में क्या करता, नक्सलवाद से हम कैसे निपटे विषय पर छात्र-छात्राओं ने निबंध लिखा।

 146 में 12 को किया गया पुरस्कृत

146 में 12 को किया गया पुरस्कृत

निबंध प्रतियोगिता के विजयी 12 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इसमें कक्षा 12 की जसोवर स्थित सेंट जेवियर स्कूल की शिवांगी मालवीय प्रथम स्थान, सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजूकेशन सेंटर के दिव्यांश यादव दुसरे, कक्षा 11 के विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल प्रांजल वाजपेयी तीसरे, सेंट जेवियर स्कूल जसोवर की प्रेरणा सिंह चौथे, सेमफार्ड के अभिषेक जायसवाल पांचवे, डैफोडिल्स के आदित्य विक्रम सिंह छठवें, विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल की सौम्या पांडेय सातवें, जेसी कन्या इटर कालेज विजयपुर कोठी की दिव्यांशी श्रीवास्तव आठवें, श्रेया सिंह नौवे, प्रज्ञा सिंह दसवें, सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजूकेशन की ऋचिक दुबे 11वें, सौम्या आशीष श्रीवास्तव 12वें स्थान पर रही। एसपी ने सभी विजयी छात्रों को स्मृति चिन्ह्र और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूलो के प्रधानाचार्य, सीओ सिटी संजय सिंह, आरआई इंद्रनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।

कोतवाल बनकर टाप थ्री ने जानी पुलिसिंग

कोतवाल बनकर टाप थ्री ने जानी पुलिसिंग

कटरा और देहात कोतवाल बनाया गया। तीनो ने कोतवाली में जाकर कोतवाल की भूमिका में समस्याओं को सुना और जानकारी ली। शहर कोतवाल रमेश यादव ने शिवांगी मालवीय को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर शहर कोतवाली क्षेत्र का भ्रमण कराया। साथ ही कोतवाली में पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में बताया। बताया कि कैसे एफआईआर दर्ज की जाती है। इसी तरह कटरा कोतवाली में कोतवाल श्रीकांत राय ने दिव्यांश यादव और देहात कोतवाली में कोतवाल संजय सिंह ने प्रांजल वाजपेयी को कोतवाल के कक्ष में बैठा कर कोतवाल के कार्यो और पुलिसिंग से अवगत कराया।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर ने बताया प्रेगनेंट है 9th क्लास की बच्ची, फिर जो सच्चाई सामने आई वो हैरान करने वाली थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+