मिर्जापुर: छड़ी दिखाकर स्कूल के टीचर ने बच्चों से साफ कराया टॉयलेट, VIDEO VIRAL

मिर्ज़ापुर। मिर्जापुर जिले के जमालपुर इलाके के जाफरखानी प्राथमिक विद्यालय में वंदे मातरम बोलने पर छात्रों की पिटाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक अन्य स्कूल में अध्यापक द्वारा छड़ी के बल पर बच्चों से स्कूल का शौचालय साफ करवाने का मामला सामने आया है। शिक्षक द्वारा बच्चों से स्कूल के शौचालय की सफाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चे से शौचालय की सफाई कराने का यह वीडियो मझवां ब्लॉक खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंधवा का है जहां एक बच्चा स्कूल में शौचालय की साफ-सफाई करता हुए नजर आ रहा है।

mirzapur teacher order student to clean toilet in school video viral in uttar pradesh

मॉडल स्कूल में छात्र कर रहे हैं सफाई
कक्षा एक से आठ तक चलने वाले इस स्कूल को जिले के चुनिंदा मॉडल स्कूल में से एक चुना गया है। मगर स्कूल में बने शौचालय को साफ कराने के लिए सफाई कर्मियों की जगह स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे को लगा कर सफाई कराई जा रही है। छात्र स्कूल के ही एक अध्यापक की निगरानी में सफाई कार्य करता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि इससे पहले यह बच्चा शौचालय सफाई के लिए समर्सिबल में पाइप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। उस दौरान स्कूल का एक शिक्षक छड़ी लिए खड़े हो कर काम कराते हुए नजर आ रहे हैं।

mirzapur teacher order student to clean toilet in school video viral in uttar pradesh

छात्र ने कहा अध्यापक कराते है सफाई
जब सफाई कर रहे बच्चे से पूछा गया तो उसका कहना था कि, स्कूल के अध्यापक उससे सफाई का काम करवा रहे हैं। शासन की तरफ से जिले के सभी ब्लॉक में एक स्कूल को मॉडल स्कूल बनाए जाने का आदेश है। यहां पढ़ाई की सभी सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूल में कम्प्यूटर के माध्यम से शिक्षा देने के साथ-साथ बच्चों को पीने के लिए RO सिस्टम लगवाना साथ ही शौचालय की व्यवस्था कराना शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+