नवरात्र में दीपक जलाया तो पानी में लग गई आग! देखिए वीडियो में पूरा मामला
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले के चुनार तहसील अंतर्गत करकचहा गांव में सिंचाई के लिए लगे सबमर्सिबल पंप में माचिस लगाने पर पानी के साथ आग जल रही है। पानी में आग को देखकर सभी दंग हैं। खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। पानी में आग को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सबमर्सिबल पंपसेट के पानी में आग
चुनार तहसील क्षेत्र के करकचहा निवासी कृषक विंध्यवासिनी मौर्या पुत्र स्व. देवनाथ मौर्या का बगल गांव खैरटिया में खेती की जमीन है। वहां पर उन्होंने खेती की सिंचाई के लिए उन्होंने आठ साल पूर्व बोरिंग कराई थी।

नवरात्र में मामला हुआ उजागर
विंध्यावासिनी नवरात्र में सबमर्सिबल के पास दीपक जलाया तो आग लग गई। तब उन्हें पता चला कि पानी में आग लग रही है। गीला बोरा रखकर आग बुझाई गई थी। विंध्यवासिनी ने बताया कि वह भयवश मशीन चालू कर रहे थे। मंगलवार को ग्रामीणों के सामने सबमर्सिबल चालू करके माचिस लगाया तो आग जलने लगी जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

मिथेन गैस होने की संभावना
डेढ़ वर्ष पूर्व भी जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक गांव में इसी तरह का मामला सामने आया था जिसके बाद बीएचयू के वैज्ञानिक मामले की जांच करने आए थे जिसमें जमीन के अंदर मिथेन गैस होने की जानकारी मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications