ज्वाइंट कमिश्नर ने पद्मावती पर की अभद्र टिप्पणी, CM ऑफिस ने दिए जांच के आदेश
मिर्जापुर। रानी पद्मावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सोनभद्र जिले में तैनात ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर राममिलन का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। इस मामले की जांच के लिए वहां से अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव संस्थागत वित्त एवं बैकिंग के साथ साइबर अपराध की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक/अतिरिक्त महानिदेशक, जोन लखनऊ को निर्देशित किया गया है।

जनहित मंच के संयोजक ने की शिकायत
जनहित मंच के संयोजक संतोष सिंह चंदेल ने इस मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से की थी। शिकायत में बताया गया कि उक्त अधिकारी ने अपने मोबाइल नंबर से सोशल मीडिया पर रानी पद्मावती को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच का निर्देश दिया।
पद्मावती को लेकर सोशल मीडिया पर की थी टिप्पणी
ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर राममिलन ने पद्मावती को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी टिप्पणी के वायरल होने से समाज में क्षोभ और व्यापक पैमाने पर आक्रोश पैदा हो गया है। जाति विशेष के बीच वैमनस्य बढ़ रहा है, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। कहा गया है कि उक्त अधिकारी ने हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालों के धार्मिक विश्वास को ठेस पहुंचाने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications