'पिता-पुत्र' करते थे दुष्कर्म, कमरे में छोड़ देते थे कुत्ता, गोद ली गई बेटी ने सुनाई रुला देने वाली दास्तां

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में अनाथ बालिका को पाल रहे परिवार के सदस्य कई साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। शारीरिक और मानसिक शोषण की शिकार बालिका ने किसी तरह से 181 पर फोन कर शिकायत की तो उन्होंने किसी तरह से उसका रेस्क्यू कर उसे बचाया। इसके बाद किशोरी की तहरीर पर 181 की सदस्य थाने गई तो थानेदार ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद जिला प्रोवेशन अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। तब जाकर एसपी के निर्देश पर परिवार के पति-पत्नी और दो बेटों पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

mirzapur father and his son rape with adopted daughter got arrested

पुत्री के नाम वसीयत कर रिश्तेदार को दिया था
10 वर्ष पूर्व 2008 में अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गंभीर बीमारी के चलते अपनी छह वर्षीय पुत्री को अपने दूर के रिश्तेदार को दे दिया था। मौत से एक सप्ताह पूर्व उसने अपनी लाखों की जमीन और मकान आदि की वसीयत अपने बेटी के साथ कर दी थी। इस बीच संपत्ति के लालच में बालिका का पालन करने वाले लोग कई साल से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे थे। किशारी कई बार भागने की कोशिश की पर असफल रही। भाग कर पुलिस के पास पहुंची तो उसने कार्रवाई न कर परिजनों को सौंप दिया।

पिता-पुत्र दुष्कर्म करते, कुत्ता छोड़कर कटवाते थे
किशोरी ने किसी तरह से 181 पर फोन कर पूरी बात बताई। जानकारी होने पर जिला प्रोवेशन अधिकारी अमरेंद्र पोत्स्यायन ने आशा ज्योति केंद्र की टीम को रेस्क्यू के लिए भेजा, पर पुलिस ने शुरू में सहयोग नहीं किया। किसी तरह सहयोग मिलने पर एक माह पूर्व किशोरी को रेस्क्यू कर घर से बाहर निकाला गया। उसका मेडिकल कराकर उसे नगर के पक्के पोखरा स्थित ज्ञानोदय बाल गृह बालिका में रखवाया गया। बालिका ने तहरीर देकर बताया कि परिवार के लोग पिता-पुत्र सभी उसके साथ दुष्कर्म करते थे। कमरे में कुत्ता छोड़कर कटवाते थे।

पिता-पुत्र समेत चार पर गैंगरेप का मुकदमा
बालिका की तहरीर लेकर आशा ज्योति केंद्र की टीम अदलहाट थाने पर गई, पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस मुकदमा दर्ज न कर टीम को भी परेशान करती रही। मंगलवार को जिला प्रोवेशन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से मुकदमा दर्ज न करने की शिकायत किया। इसके बाद एसपी ने थानेदार को फटाकर लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद आरोपित सदानंद, उसकी पत्नी, पुत्र संदीप व प्रदीप के खिलाफ पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहम मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आरोपितों को पकड़ने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+