सिंदूर लगा रहे दूल्हे को नजदीक से देख चौंक गई दुल्हन, बोली-इससे तो कर ही नहीं सकती शादी

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में शादी टूटने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने सिर्फ इसलिए शादी से मना कर दिया क्योंकि करीब से देखने पर दूल्हा उसे काला लगा। दुल्हन के मना करने पर दोनों पक्षों में हाई वोल्टेज नाटक हुआ। बाद में किसी तरह से समझौता कराया गया। हालांकि शादी नहीं हो पाई और बारात को बेरंग लौटना पड़ा।

जयमाल में ठीक से नहीं देख पाई दुल्हन

जयमाल में ठीक से नहीं देख पाई दुल्हन

मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के मगरदहा गांव में रविवार की रात शादी में सिंदूर डालते समय काला दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इससे पहले जयमाल हो चुका था। जयमाल में दुल्हन को दूल्हे का रंग समझ में नहीं आया। लेकिन जब शादी के रस्मों के दौरान दोनों काफी करीब बैठे हुए थे तो दुल्हन को दूल्हा काला लगा लड़की ने दूल्हे को काला बताते हुए सिंदूर रस्म से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस कदम ने दोनों पक्षों में तनाव फैल गया। मामला मारपीट तक आ पहुंचा।

सिंदूर लगाते वक्त दूल्हे का काला रंग देख चौंक गई

सिंदूर लगाते वक्त दूल्हे का काला रंग देख चौंक गई

दूल्हे के परिवार वाले तरह-तरह के तर्क देकर दुल्हन और उसके परिवार को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन दुल्हन नहीं मानी। अंत में लेन-देन का हिसाब करने के बाद बारात वापस लौटी। अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात चुनार कोतवाली क्षेत्र में आई थी। बारात आने के बाद बारातियों का स्वागत हुआ। बाराती ने नाश्ता आदि करने के बाद भोजन में लग गए। इस बीच जयमाल से विवाह संपन्न हुआ। यहां तक सब कुछ सही था।

 शादी से कर दिया इंकार, ना करने की जिद पर अड़ी

शादी से कर दिया इंकार, ना करने की जिद पर अड़ी

रात में जब सिंदूरदान होने लगा तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन ने दुल्हा काला होने पर शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के मना करने पर उसके परिवार वाले भी शादी से इंकार कर दिए। गांव के प्रधान को बुलाया गया। काफी देर तक बातचीत कर शादी कराने के लिए मान मनौव्वल की गई, पर लड़की पक्ष वाले राजी नहीं हुए। अंत में तिलक और अन्य आयोजन में खर्च के लेन-देन का हिसाब करने के बाद बारात वापस लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+