देवी की प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक हरकत करते विशेष समुदाय के तीन लोगों का वीडियो वायरल
सहारनपुर। एक समुदाय के आराध्य की मूर्ति के साथ अभद्रता कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद तीन आरोपियों की जमकर धुनाई हो गई। तीनों आरोपी दूसरे समुदाय के हैं जिन्हें लोगों ने पकड़ पीटा फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली सदर बाजार में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

रविवार की देर रात गिल कॉलोनी स्थित दुर्गाबाड़ी में अल्पसंख्यक समुदाय के तीन युवकों ने हिन्दू धर्म की आराध्य देवी की मूर्ति के साथ पहले छेड़छाड़ की और फिर उसके सामने खड़े होकर अभद्रता करते हुए खुद का ही वीडियो बना डाला। बताया जाता है कि फिर मोबाइल से तैयार किया गया वीडियो खुद ही फर्जी आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
इसका पता चलते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर ली गई। पता लगा कि तीनों आरोपी मूल रूप से बंगाल के रहने वाले हैं और सहारनपुर के सर्राफा बाजार में काम करते हैं। इनकी खोजबीन करते हुए कुछ लोग सर्राफा बाजार में इन तक पहुंच गए और आज दोपहर तीनों को बाजार में दबोच कर पिटाई करने के बाद कोतवाली मंडी पुलिस के हवाले कर दिया।
घटनास्थल कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र का होने के कारण तीनों आरोपियों को तीनों युवकों को कोतवाली सदर बाजार लाया गया। पुलिस को दी गई तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सुबरत शेख, ताजुउद्दीन और शीतल निवासी बंगाल बताए। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ दूसरे धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications