फर्रुखाबाद: पांच साल की दलित बच्ची का मिला शव, परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पांच साल की दलित बालिका का शव शुक्रवार को घर से करीब 200 मीटर दूरी पर प्लाट में पड़ा मिला। बालिका का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।

minor girl found body in Farrukhabad

जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पांच साल की दलित बालिका 18 जुलाई को माता-पिता के साथ शहर कोतवाली के एक गांव में मौसा की बहन की शादी में शामिल होने आई थी। इसी रात विवाह का आयोजन था। परिवार के लोगों ने बालिका को रात में छत पर सुला दिया। यह लोग द्वारचार में व्यस्त हो गए। करीब एक घंटे बाद मां छत पर गई तो बेटी को न देखकर सन्न रह गईं। उन्होंने पति को जानकारी दी। परिवार के लोग खोजबीन में जुट गए।

minor girl found body in Farrukhabad

बालिका का पता नहीं चला। पिता ने 19 जुलाई को पुत्री के लापता होने की शहर कोतवाली में तहरीर दी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन करते रहे। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे गांव के कुछ लोग करीब 200 मीटर दूर एक प्लाट में लघुशंका करने के लिए गए थे। यहां पर बालिका का शव देख कर हड़कंप मच गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर शहर कोतवाल राजेश पाठक मौके पर पहुंचे गए। कोतवाल ने आलाधिकारियों को सूचना दी।

इस पर एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सरोज समेत फोर्स मौके पर आ गया। अफसरों ने जांच पड़ताल की। एसपी ने मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। बच्ची का शव फूल गया था। इससे लापता होने की रात ही हत्या की आशंका है। एसपी ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। टीमों को लगा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+