VIRAL AUDIO: सपा सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह ने पत्रकार को दी धमकी
'जैसे ही पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह लाइन पर आए छपी हुई खबरों के सिलसिले में बात करते-करते आपे से बहार हो गए और मुझे गालियां देते हुए देख लेने की धमकी दी'
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की सरकार में पर्यटन मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह पर गाजीपुर के एक पत्रकार ने धमकी देने का आरोप लगाया है। एक हिन्दी समाचार पत्र के पत्रकार को यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा फोन पर जमकर भद्दी-भद्दी गालियां देने वाला ऑडियो वायरल हो रहा है। दरअसल उनके खिलाफ खबर छापने पर बिफरे पूर्व मंत्री नें पत्रकार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है तो वहीं कई और भी पत्रकारों के नाम गिनवाए। इस घटना के बाद अब पीड़ित पत्रकार ने गाजीपुर के एसपी को लिखित तहरीर देकर पूर्व मंत्री के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अपनी सुरक्षा की मांग की है।

अपने इंजीनियर का पक्ष लेते-लेते देने लगे बीजेपी विधायक को गालियां
गाजीपुर के कासिमाबाद क्षेत्र में रहने वाले पत्रकार अजीत सिंह ने बताया कि 5 अगस्त की रात में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश ने फोन कर धमकी दी। पहले तो मुझे बताया गया की ओमप्रकाश जी बात करेंगे उसके बाद जैसे ही पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह लाइन पर आए छपी हुई खबरों के सिलसिले में बात करते-करते आपे से बहार हो गए और अपने एक इंजीनियर की बड़ाई करते हुए कहना शुरू कर दिया कि कोई भी जांच करा ले उससे अच्छा इंजीनियर कोई नहीं है। मैंने आज तक किसी से पैसा नहीं लिया है लेकिन तुमने बिना जानकारी के मेरे खिलाफ खबर छापने की हिम्मत कैसे की। जल्दी है तो मैं गाजीपुर आ रहा हूं, उसके बाद तुम्हें बताऊंगा।
क्या है मामला ?
पर्यटन विभाग की ओर से गाजीपुर में पहले कराए गए 314 करोड़ रुपए के कामों की जांच चल रही है। जिसकी जांच की खबर एक समाचार पत्र के गाजीपुर संस्करण में प्रकाशित होने से पूर्व मंत्री अपना आपा खो बैठे और पत्रकार को फोन पर धमकी दी। फिलहाल, पीड़ित पत्रकार ने फोन की ऑडियो क्लिप समेत लिखित तहरीर एसपी को देकर कार्रवाई की मांग की है।
सुनिए AUDIO...
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications