गौरक्षकों के डर से मेरठ के मुस्लिम पार्षद ने अपनी गाय को थाने को सौंपा
मेरठ। उत्तर प्रदेश में गौ रक्षा के नाम पर बढ़ती हिंसा को देखते हुए एक गाय मालिक ने अनोखा कदम उठाया। मेरठ में एक मुस्लिम पार्षद अपनी पालतू गाय थाने लेकर पंहुचा और थाना परिसर में ही एक पेड़ से गाय बांध दी। ये नजारा देखकर पहले तो पुलिसकर्मी दंग रह गए लेकिन जल्दी ही वो पूरा माजरा समझ गए। गाय मालिक ने बकायदा लिखित में थाना प्रभारी को गाय सुपुर्द कर दी।

दरअसल, नौचन्दी थाना इलाके से वार्ड नम्बर 73 नम्बर से पार्षद अब्दुल गफ्फार के पास पालतू गाय है। अब्दुल का कहना है कि उक्त गाय को उसने बचपन से पाला और बड़ा किया है। अब्दुल का कहना है कि जिस तरह से गौरक्षा के नाम पर लगातार हिंसा हो रही हैं , मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, ऐसे में उसे लगता है कि अब गाय को पालना बहुत मुश्किल है और वो नहीं चाहते कि उनके साथ भी ऐसी कोई घटना घटे और खुद ही इसे थाना को सुपुर्द कर रहे हैं।

अब्दुल गफ्फार ने बकायदा एक प्रार्थना पत्र भी थानेदार को सौंपा है। पुलिस ने गाय को फिलहाल थाना परिसर में बाँध दिया है। वहीं इस मामले की खबर जब पब्लिक के लोगो को लगी तो गाय को देखने के लिए भीड़ लग गई । बता दें कि सोमवार को गाय को ले जा रहे दो युवकों को भीड़ ने घेर लिया था और उन्हें थाना पुलिस को सौंप दिया था हलांकि बाद में मामला सुलझ गया था।












Click it and Unblock the Notifications