असफल हो गई HRD मिनिस्टर और शिक्षा मित्रों की मीटिंग
नई दिल्ली। दिल्ली में जंतर मतंर पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षा मित्रों और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बीच वार्ता विफल हो गई है। सोमवार से प्रदर्शन कर शिक्षा मित्रों को सरकार ने आज मिलने के लिए बुलाया था। जिससे वह अपना पक्ष सरकार के सामने रख सकें। लेकिन सरकार के सुझावों से शिक्षा मित्र असंतुष्ट दिखे। जिसके चलते मीटिंग विफल हो गई।

आज योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की अहम बैठक करेंगे और शिक्षा मित्र के मुद्दे पर बड़ा फैसला लेंगे। शाम पांच बजे लोकभवन में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार बैठक में शिक्षामित्रों को वेटेज देने के लिए नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। इससे उन्हें राहत मिलेगी। बैठक में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए प्रस्तावित कानून यूपीकोका पर अध्यादेश या विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी जा सकती है।
शिक्षा मित्रों ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि सीएम योगी हमें धमकी न दें। अगर मोदी और योगी सरकार हमें रोक सकती है तो रोक लें। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षामित्रों की उपिस्थिति का ब्यौरा रोजाना लेने की कवायद शुरू कर दी है। धरने के पहले दिन सूबे के स्कूलों में 50 फीसदी शिक्षामित्र उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications