पत्नी भानवी सिंह से 28 साल पुराना रिश्ता खत्म करने जा रहे है राजा भैया, राजघराने से ताल्लुक रखती हैं वो
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी कुमार सिंह से 28 साल पुराना रिश्ता खत्म करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि भानवी सिंह कौन हैं?

Bhanvi Singh Profile: पत्नी भानवी कुमारी सिंह से 28 साल पुराना रिश्ता जनसत्ता दल के प्रमुख और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया खत्म करने जा रहे हैं। दरअसल, राजा भैयान ने अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक के लिए दिल्ली स्थित साकेत फैमिली कोर्ट में अर्जी दी है। राजा भैया की तरफ दी गई इस अर्जी पर सोमवार 10 अप्रैल को सुनवाई होगी। आइए जानते हैं कि भानवी सिंह कौन हैं?
राघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह का सीधा संबंध बस्ती के राजघराने से हैं। दरअसल, उनके पिता रवि प्रताप सिंह बस्ती राज के छोटे पुत्र हैं। कुंवर रवि प्रताप सिंह की चार बेटियां हैं, जिसमें भानवी सिंह उनकी तीसरे नंबर की बेटी है। भानवी सिंह का जन्म 10 जुलाई 1974 में हुआ था। अगर पढ़ाई की बात करें तो भानवी सिंह की शुरुआती पढ़ाई बस्ती में ही हुई थी। भानवी ने 8वीं तक की पढ़ाई बस्ती के सेंट जोसेफ स्कूल से की।
इसके बाद भानवी सिंह अपनी मां मंजूल सिंह के साथ लखनऊ चल गईं। भानवी सिंह ने अपनी आगे की पढ़ाई लखनऊ से की। भानवी सिंह की शादी साल 1995 में प्रतापगढ़ के राजपूत भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से हुई थी। राजघराने के पुरोहितों ने विधि विधान से भानवी और राजा भैया की शादी कराई थी। शादी के बाद वह बेंती राजघराने की बहू बन गईं।
शादी के बाद भानवी सिंह ने साल 1996 में दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। लेकिन, अफसोस की बात यह रही कि इन दोनों जुड़वा बेटियों में से एक की मृत्यु हो गई। इसके बाद 1997 में भानवी सिंह ने एक बेटी को जन्म दिया। भानवी सिंह ने साल 2003 में फिर दो जुड़वा बेटे को जन्म दिया। इनका नाम शिवराज और बृजराज है तो वहीं, दोनों बेटियों का नाम राघवी और बृजेश्वरी है। दोनों राजघरानों की इस चर्चित शादी के 28 साल बाद अब राजा भैया और भानवी सिंह के रिश्तों में खटास आ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा भैया और भानवी सिंह पिछले दो साल से एक साथ नहीं रहे हैं। राजा भैया ने भानवी सिंह से अलग होने के लिए दिल्ली स्थित साकेत फैमली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है। इस अर्जी पर सोमवार 10 अप्रैल को सुनवाई होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि भानवी सिंह को भेजा गया तलाक का नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबर के मुताबिक, राजा भैया और उनकी भानवी सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। हाला ही में दोनों के बीच संपत्ति विवाद भी सामने आया था। इस मामले में भानवी सिंह ने राजा भैया के मौसेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा भी दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने अपने देवर पर उनसे जुड़ी हुई कंपनियों में उनकी जाली दस्तखत करके शेयर बेचने का आरोप लगाया है।
Recommended Video

हालांकि, इस मामले में राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह का साथ न देकर अपने छोटे भाई अक्षय प्रताप का साथ दिया। इसके अलावा भी राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच कई अन्य तरह के विवाद भी सामने आए हैं।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications