भगवा रंग में पोता गया लोक निर्माण विभाग कार्यालय, परिसर देख लग रहा जैसे चादर चढ़ा दी गई हो
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के लोक निर्माण विभाग कार्यालय का परिसर भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। अर्श से लेकर फर्श तक देख ऐसा लग रहा है मानो यहां भगवा चादर चढ़ा दी गई हो। मेरठ के जिला अधिकारी निवास के सामने रोड पर स्थित इस परिसर का मुख्य द्वार भी केसरिया रंगा गया है। इतना ही नही लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में लाइट्स भी कुछ ऐसी ही दिखती हैं।

कोई अधिकारी नहीं बता रहा
जानकारी के मुताबिक, मेरठ लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में पिछले कई रोज से रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। ठीक से साफ-सफाई के बाद यहां पर अब बोर्ड भी भगवा रंग के लागये गए हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि साफ-सफाई की जा रही है, भगवा रंग के बारे में उनको नहीं पता है। बता दें कि, सूबे में ऐसा पहली बार नही हुआ है कि किसी कार्यालय को भगवा किया गया हो, पहले भी योगी सरकार कई जगहों पर ऐसा करा चुकी है।

चुनावी रंग तो नहीं?
बहरहाल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर को भगवा रंग चढाने के बाद इसका सियासी गलियारों में क्या असर होगा ये देखने वाली बात होगी। क्योंकि, सत्तासीन पार्टी पिछले कई महीने से 2019 के चुनाव की तैयारी कर रही है। मेरठ लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार अग्रवाल का कहना है कि अधिकारिक आदेशों में भगवा रंग का जिक्र नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications