राम मंदिर मुद्दे पर बोलीं मुस्लिम महिलाएं, कसम खुदा की मंदिर वहीं बनवाएंगे

मेरठ। राम मंदिर मुद्दे को लेकर साधु-संतों से लेकर राजनेताओं का रूख भी अयोध्या की तरफ है। ऐसे में मुस्लिम महिलाओं ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए अपना समर्थन दिया है। मुस्लिम महिलाओं में स्लोगन लिखे पोस्ट लेकर कहा कि, कसम खुदा की खाते हैं, मंदिर वही बनवाएंगे। मुस्लिम महिलाओं का कहना है देश में हिंदु-मुस्लिम भाईचारा कायम रखने के लिये राम मंदिर निर्माण जरूरी है।

meerut muslim women statement on ram mandir issue

मेरठ में रविवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सह संयोजक शाहीन परवेज के आवास पर अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में शामिल मुस्लिम महिलाओं ने अयोध्या के मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श किया। बैठक में शाहीन परवेज ने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि हम हिंदू भाई बहनों को खुशी से राम मंदिर निर्माण के लिए सहमति दे।

meerut muslim women statement on ram mandir issue

इस दौरान बैठक में राष्ट्रीय एकता मिशन की कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि श्रीराम मंदिर हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। हम तन-मन-धन के साथ मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे। बैठक में महिलाओं ने कहा कि मुस्लिम पुरूषों का राम मंदिर को लेकर रुख साफ नहीं है। इसलिए हम महिलाओं को ही आगे आकर राम मंदिर निर्माण के लिए अपना कदम उठाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+