VIDEO: मां की बीमारी पर दिया था दोस्त को पैसा, वापस मांगने पर मार्शल आर्ट के नेशनल खिलाड़ी को मार दी गोली

मेरठ। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने मार्शल आर्ट के नेशनल खिलाड़ी को लेनदेन के विवाद में गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल खिलाड़ी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

meerut man shot marshal art national level sportsman in uttar pradesh

दरअसल , मेरठ के भोपाल विहार निवासी रविंद्र सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उनका बेटा रोहित मावी मार्शल आर्ट वुशू में दो बार नेशनल खेल चुका है। रोहित मावी के परिजनों का कहना है कि पड़ोसी होने के नाते अमित और रोहित दोनों के बीच दोस्ती थी। डेढ़ वर्ष पूर्व अमित ने अपनी मां के बीमार होने पर रुपये उधार लिए थे। रकम वापस मांगने पर अमित गिरि आनाकानी कर रहा था। जिसके बाद दो दिन पहले दोनों में कहासुनी हुई थी। अब रोहित अपने दोस्त लोकेश के साथ एक जन्मदिन पार्टी से कार से लौट रहा था।

कार रोहित चला रहा था। गढ़ रोड पर अजय हास्पिटल के पास पहुंचे तो उसके पड़ोस में रहने वाला अमित गिरि उर्फ बिट्टू अज्ञात साथियों के साथ बाइक पर आया और कार पर फायरिंग कर दी। पहली गोली कार के शीशे में लगी और दूसरी रोहित के बांए हाथ में लग गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद घायल के भाई की तहरीर पट अमित गिरि और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+