VIDEO: कार में रंगरलियां मनाते पकड़ा गया अय्याश दरोगा, सस्पेंड
मेरठ। उत्तर प्रदेश में पुलिस की डायल 100 शहर की चौकसी के लिए तैनात की गई है। लेकिन मेरठ के एक डायल 100 प्रभारी दरोगा ने अपनी कार को ही अय्याशी का अड्डा बना लिया। मेरठ में एक ऐसे ही दरोगा को पब्लिक ने धर दबोचा जो कार को कॉलोनी में पार्क कर महिला के साथ रंगरलिया मना रहा था। इतना ही नहीं दरोगा एके सिंह युवती के साथ गाड़ी में शराब और शबाब दोनों का मजा ले रहे थे।

दरोगा को सस्पेंड किया गया
काफी देर तक गाड़ी में अय्याशी होता देख कॉलोनी वालों ने गाड़ी को घेर लिया और मौके पर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मगर पुलिस के पहुँचने से पहले दरोगा मौके से फरार हो गया। हालांकि कॉलोनी वालों ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद दरोगा साहब नशे की हालत में थाने पहुंच गए और थाने में अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए जमकर हंगामा काटा। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एस एस पी मेरठ मंजिल सैनी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
अक्सर कॉलोनी में करता था गलत काम
मामला मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मिशन कंपाउंड का है जहां पर दरोगा युवती के साथ शराब पीकर रंगरेलियां मना रहा था। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हो चुका है। आए दिन दरोगा अपनी वर्दी का रोब दिखाकर कर युवती के साथ कॉलोनी में आकर रंगरेलिया मनाया करता था। लेकिन बुधवार की रात कॉलोनी वासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दरोगा को उसी की गाड़ी में युवती के साथ रंगे हाथ दबोच लिया। हालांकि कुछ देर बाद दरोगा भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवती से पूछताछ कर उसे उसके घर छोड़ आई। जिसके बाद दरोगा की हिम्मत बढ़ी और वह नशे की हालत में थाने पहुंच गया और उल्टा स्थानीय लोगों पर मारपीट का आरोप लगाने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा किया और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की की।












Click it and Unblock the Notifications