Meerut के रिठानी में 'भूत-प्रेत' के नाम पर फैमिली ड्रामा! पुलिस और स्थानीय लोगों का छूटा पसीना
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जहां एक परिवार के लोग ऐसी हरकतें करने लगे जिससे आस-पड़ोस के लोगों में डर का माहौल बन गया।
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों द्वारा की गई अजीबो-गरीब हरकतों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को हैरान कर दिया। इस घटना ने न केवल ट्रैफिक को बाधित किया, बल्कि लोगों के लिए एक कौतूहल का केंद्र बन गया।

Meerut News: पहली घटना- शुक्रवार दोपहर
दरअसल, शुक्रवार दोपहर, रिठानी इलाके में एक परिवार के पांच सदस्य जिसमें दो महिलाएं, दो पुरुष और एक युवक सड़क पर अचानक बैठ गए और अजीब व्यवहार करने लगे। एक युवक राहगीरों पर पत्थर फेंकने लगा, जबकि अन्य सदस्य सड़क पर जमे गंदे पानी को लोगों के ऊपर फेंकने लगे। उनकी हरकतों के कारण ट्रैफिक रुक गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन इस दौरान युवक का आक्रामक व्यवहार जारी रहा और लोगों पर पत्थर फेंकना शुरु कर दिया।
स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के आने पर भी परिवार के सदस्यों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। अंततः कुछ लोगों ने मिलकर उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था अंत में पुलिस परिवार के सदस्यों को थाने ले गई और वहां पांच घंटे हिरासत में रखने के बाद फिर उन्हें छोड़ दिया।
Meerut News in Hindi: शनिवार को भी करने लगे अजीब हरकतें
शनिवार को, वही परिवार परतापुर अंडरपास के पास फिर से दिखाई दिया और पहले जैसी ही हरकतें करने लगा। उन्होंने सड़क के किनारे बैठकर राहगीरों पर गंदा पानी फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के सदस्यों के आक्रामक व्यवहार के कारण उन्हें नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। अंततः, कुछ साहसी लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंपा।
पुलिस की जांच
इस पूरे मामले के बाद पुलिस ने उनके परिवार के बाकी सदस्यों को बुलवाया.परतापुर थाना प्रभारी ने बताया कि यह परिवार पढ़ा-लिखा है। परिवार का एक युवक जिम ट्रेनर है, जबकि दूसरा बीएससी स्नातक है। अन्य सदस्य भी शिक्षित हैं। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलवाया, जो उन्हें अपने साथ ले गए। इलाके में इस घटना के बाद अफवाहें फैलने लगीं कि परिवार पर किसी भूत-प्रेत का साया है। लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जुटने लगी, जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई।












Click it and Unblock the Notifications