मेरठ: नाले से निकाली गई बाइक से बंधी लाश, देखकर चौंक गए लोग
मेरठ। मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र में मोटरसाइकिल से बंधा एक युवक का शव नाले से मिलने पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव के निकाले जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी शिनाख्त आसिफ नाम से की। हैरत की बात ये रही कि शव मोटरसाइकिल से बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र की काशीराम कालोनी के पीछे स्थित नाले का है, जहां आज सुबह मोटर साइकिल से बंधा हुआ एक युवक का शव देखा गया। आनन-फानन में पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त मकबरे के रहने वाले आसिफ के रूप में की।

परिजनों ने बताया की आसिफ अपने भाई से मिलकर काशीराम कालोनी से वापिस जा रहा था लेकिन रास्ते में वो लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज़ कराई। इसी बीच आज सुबह उसका शव नाले में बरामद हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिस तरह शव मिला उससे जाहिर होता है की मृतक के आसिफ के साथ कोई घटना हुई है।












Click it and Unblock the Notifications