लड़के ने फेसबुक पर भेजी पड़ोस की लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट, बाप ने मार दी गोली!
Recommended Video

मेरठ। मेरठ में फेसबुक पर युवती को कमेंट करने पर गुस्साए पिता ने परिजनों के साथ मिलकर आरोपी युवक के घर पर हमला बोलते हुए पथराव और फायरिंग की। फायरिंग के दौरान आरोपी युवक के भाई को गोली लग गई। जिसे पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

दरअसल, भावनपुर थाने के भोपाल विहार में व्यापारी राम किशोर का परिवार रहता है। राम किशोर के बेटे रोहित ने पड़ोस में रहने वाली लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। बीते 25 सितंबर को रोहित ने युवती की फेसबुक पर सार्वजनिक कमेंट कर दिया, जिसे लेकर युवती के पिता ने विरोध किया।
मामला दोनों परिवारों तक पहुंचा। दोनों पक्षो ने अपने बेटे और बेटी को समझा दिया। लड़के पक्ष ने आरोपी रोहित को मेरठ से बाहर भेज दिया। इसके बावजूद दोनों पक्षों में तनातनी चलती रही। लड़का पक्ष का आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ लोग अपने परिवार के साथ घर पर आए और हमला बोल दिया। घर पर पथराव और तोड़फोड़ कर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली आरोपी रोहित के भाई भूपेंद्र के पैर में लग गई। सिर में पत्थर लगने से भूपेंद्र लहूलुहान हो गया।
गंभीर हालत में भूपेंद्र को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियाहै साथ ही एक 1 हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया है ।












Click it and Unblock the Notifications