मुरादाबाद: भूखे परिंदों के लिए किया गया ये कैसा इंतजाम? मुकदमा दर्ज कर लोगों को भेजा गया जेल
ये लोग पंक्षियों को हवा में उछालकर मांस खिला रहे थे। इकबाल और उसके साथियों ने मांस के टुकड़े उछाल-उछालकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया।
मुरादाबाद। थाना मुगलपुरा पुलिस ने सड़क पर लोगों को एक अजीबो-गरीब अपराध में गिरफ्तार किया है। दरअसल ये लोग पंक्षियों को हवा में उछालकर मांस खिला रहे थे। पकड़े गए मुख्य आरोपी इकबाल हुसैन के खिलाफ IPC की कई धाराओं में कुल सात मामले दर्ज किए गए हैं।

देखिए VIDEO...
पुलिस का आरोप है की इकबाल और उसके साथियों ने मांस के टुकड़े उछाल-उछालकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। उनके इस काम से वहां से आने-जाने वाले दूसरे समुदाए के लोग भड़क गए और वहां दुकानें बंद हो गई। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर भीड़ को किसी तरह शांत कराया।
इस मामले में पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है उनके नाम हैं इकबाल हुसैन, जावेद, मोहम्मद अहमद, बल्लू, अबुल, वारिश और मंसूर। इनके अलावा भी 70-80 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications