2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश के साथ गठबंधन पर मायावती का बड़ा ऐलान
Recommended Video

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच गठबंधन के बाद लंबे समय तक के लिए इस गठबंधन को आगे बढ़ाने की ओर बसपा सुप्रीमो मायावती ने इशारा किया है। मायावती ने कहा कि अखिलेश के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच सीटों के समझौते पर बात बनने के बाद इस गठबंधन का ऐलान किया जाएगा। साथ ही मायावती ने दक्षिण में एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर के साथ भी गठबंधन की बात कही है। मायावती लगातार ऐसी संभावनाओं को तलाश रही है जिसमे उन्हें कांग्रेस से इतर भाजपा के खिलाफ गठबंधन में अहम भूमिका मिल सके, जिससे की वह आने वाले समय में देश की पहली दलित प्रधानमंत्री के रूप में अपना दावा ठोक सकें। जेडीएस के नेता 2019 के लोकसभा चुनाव में मायावती को काफी अहम किरदार मान रहे हैं।

सीटों पर सहमति के बाद ऐलान
एनडीटीवी को दिए साक्षात्कार में मायावती से जब पूछा गया कि आप अखिलेश यादव के साथ गठबंधन का ऐलान कब करेंगी तो उन्होंने कहा कि अभी 2019 में काफी समय है, जब चुनाव की ताीख करीब आएगी तो हम सीटों के बंटवारे पर बात के बाद इसका ऐलान करेंगे। आपको बता दें कि मायावती कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरू पहुंची हैं।
उपचुनाव में आए थे साथ
आपको बता दें कि मायावती और अखिलेश यादव के बीच करीबी उत्तर प्रदेश के उपचुनावों के दौरान देखने को मिली थी, जब मायावती ने सपा को समर्थन देने का ऐलान करते हुए फूलपुर और गोरखपुर में सपा के उम्मीदवार के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। जिसके बाद दोनों ही सीटों पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का कब्जा खत्म हो गया और यह सपा के खेमे में चली गई। इस जीत के बाद सपा और बसपा के बीच लगातार नजदीकियां बढ़ी हैं। इससे पहले मायावती ने रविवार को कहा था कि लोग भाजपा और आरएसएस से डरे हुए हैं। सांप्रदायिक लोगों को यह पसंद नहीं है कि सेक्युलर ताकतें एकजुट होंऔर एक साथ होकर आगे बढ़ें।
इसे भी पढ़ें- उन्नाव के बाद एक और भाजपा नेता सतीश शर्मा पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप












Click it and Unblock the Notifications