'बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप्पी,मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रहे',मायावती का कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने शनिवार को बांग्लादेश के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला। मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने बांग्लदेश के मुद्दे पर चुप्पी साध ली है और मुस्लिम वोटों के लिए संभल-संभल चिल्ला रही है। उन्होंने कहा कि सपा व कांग्रेस पार्टी संभल में हुई हिंसा के बहाने मुस्लिम मतदाताओं को खुश करने की कोशिश में लगी हुई है।

बीएसपी प्रमुख मायावती ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी ऑफिस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मायावती ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिन्दू बड़ी संख्या में अपराधों का शिकार हो रहे हैं। उनमें से ज्यादातर दलित हैं कमजोर तबके के लोग हैं। कांग्रेस पार्टी चुप है और अब केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल संभल चिल्ला रही है।

BSP chief Mayawati

उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस, सपा और उसके समर्थक एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार जो भाजपा के नेतृत्व में चल रही है उसे अपनी जिम्मेदारी को आगे बढ़ चढ़ कर निभाए। ताकि दलित वर्ग के लोग जो शोषण का शिकार हो रहे हैं उन्हें और ज्यादा शिकार ना होना पड़े...या फिर कांग्रेस की जिस गलती का उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्हें वहां की सरकार से बात-चीत कर भारत वापस लाया जाए। कहा कि संसद में विपक्ष देश व जनहित के मुद्दे न उठाकर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए खासकर सपा व कांग्रेस पार्टी संभल में हुई हिंसा के बहाने मुस्लिम मतदाताओं को खुश करने की कोशिश में लगी हुई है। उन्हें अन्य मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है।

इतना ही नहीं, ये पार्टियां संभल में मुस्लिम समुदायों को आपस में लड़वा रही हैं। मुस्लिम समुदाय को भी सतर्क रहना होगा, इससे भी ज्यादा दुख की बाद है कि जिनके वजह से दलित वर्ग के सांसद संसद में पहुंचे हैं वो भी अपने पार्टियों के आकाओं को खुश करने के लिए दलित उत्पीड़न के मुद्दों पर चुप बैठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+