अमेरिका में राहुल गांधी के भाषण पर BJP आग बबूला, लेकिन मायावती ने दिया इस बयान को खुला समर्थन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दलितों और मुस्लिमों को लेकर अमेरिका में दिए बयान के समर्थन में बीएसपी चीफ मायावती भी आ गई है। हालांकि, राहुल के समर्थन में आई मायावती ने ट्वीट कर बीजेपी और कांग्रेस को तीखा हमला भी बोला।

Mayawati News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और उनके दिए गए बयानों से देश की राजनीति गरमा गई है। हालांकि, राहुल गांधी के अमेरिका में दलितों और मुस्लिमों के ऊपर दिए गए बयान के समर्थन में अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व सीएम मायावती भी आ गई है।
राहुल के बयान का समर्थन करते हुए मायावती ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कहा, 'इसके लिए कांग्रेस, बीजेपी व अन्य पार्टियों की रही सरकारें पूर्ण रूप से दोषी।' दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका मीडिया के सामने भारत के करोड़ों दलितों व मुस्लिम समाज की दयनीय दशा एवं उनके जान-माल, मजहब की असुरक्षा के बारे में बयान दिया था।
राहुल गांधी के इसी बयान पर मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है। मायावती ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिकी दौरे में भारत के करोड़ों दलितों व मुस्लिम समाज की दयनीय दशा आदि के बारे में दिया गया बयान ऐसी कड़वी सच्चाई है जिसके लिए केन्द्र में कांग्रेस, बीजेपी व अन्य पार्टियों की रही सरकारें पूर्ण रूप से दोषी।
Recommended Video
Rahul Gandhi US Visit: Congress Leader को धमकियों से डर लगता है? सुनिए जवाब | वनइंडिया हिंदी
मायावती ने शुक्रवार 2 जून को ट्वीट करते लिखा, 'देश में यूपी सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी अथवा सपा की, बहुसंख्यक बहुजन समाज के गरीबों व वंचितों पर हर स्तर पर अन्याय-अत्याचार व शोषण आम बात है, जबकि यूपी में केवल बीएसपी की रही सरकार में कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करके सबके साथ न्याय किया गया।'
बीएसपी चीफ मायावती ने अपने तीसरे ट्वीट में कहा, 'राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ हेतु अनवरत व अनगिनत साम्प्रदायिक दंगों व जातिवादी घटनाओं के काले अध्यायों से इतिहास भरा है, जिसके लिए आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, किन्तु इन कारणों से इन वर्गों के लोग अपना हितैषी संविधान होने के बावजूद लगातार शोषित-पीड़ित व लाचार हैं।'













Click it and Unblock the Notifications