मायावती ने चरथावल और गंगोह सीट से उम्मीदवार किए घोषित, जानिए पार्टी ने किसे दिया टिकट
मायावती ने चरथावल और गंगोह सीट से उम्मीदवार किए घोषित, जानिए पार्टी ने किसे दिया टिकट
लखनऊ, 13 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी की राजनीति में अभी नेताओं द्वारा दलबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस और आरएलडी के एक-एक नेताओं ने पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) का दामन थाम लिया है। तो वहीं, मायावती ने कांग्रेस और आरएलडी छोड़कर आए दोनों नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। इस बारे में बीएसपी चीफ ने सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए जानकारी दी है।

बीएसपी चीफ मायावती ने गुरुवार 13 जनवरी को लगातार दो ट्वीट किए है। ट्वीट के जरिए मायावती ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के यूपी के पूर्व गृहमंत्री रहे सईदुज़्ज़मां के बेटे सलमान सईद ने कल दिनांक 12 जनवरी को बीएसपी प्रमुख से देर रात मुलाकात की। मुलाकात के बाद सलमान सईद कांग्रेस पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। सलमान सईद को बीएसपी ने चरथावल विधानसभा की सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, सहारनपुर जिले के पूर्व केन्द्रीय मंत्री रशीद मसूद के भतीजे व इमरान मसूद के सगे भाई नोमान मसूद भी कल लोकदल छोडकर, बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बीएसपी प्रमुख ने इनको गंगोह विधानसभा की सीट से अपनी पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया है। तो वहीं, मायावती 15 जनवरी को अपने जन्मदिन वाले दिन विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
Recommended Video
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications