UP Rain: मुरादाबाद, पीलीभीत समेत इतने जिलों में होगी भारी बारिश, कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका
UP Rain: मौसम विभाग द्वारा बुधवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भीषण बरसात की संभावना जाहिर की गई है। इस बारे में मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी सूचना के अनुसार यूपी के कई जनपदों में जहां भीषण बरसात होगी वहीं कई जनपदों में आकाशीय बिजली भी गिरेगी।
ऐसे में मौसम विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बुधवार को पहली बार उत्तर प्रदेश में पूर्व से लेकर पश्चिम तक कई जनपदों में बरसात की संभावना जाहिर की गई है। कहा जा रहा है कि यह बरसात 1 अगस्त तक जारी रह सकती है।

आज के मौसम के बारे में जानने और आगे बढ़ने से पहले आइए जानते हैं कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कैसा मौसम रहा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच में 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। बहराइच में बुधवार को 24 घंटे में 10.0 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।
इसी तरह मंगलवार को बस्ती जिला उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक गर्म जिला रहा। दिनभर बस्ती जनपद में उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा और मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बस्ती जिले में 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इतने जनपदों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में भारी बरसात की संभावना जाहिर की गई है। यह जनपद डार्क ऐलो स्थिति में हैं।
इन जनपदों में होगी बारिश गिरेगी आकाशीय बिजली
इसी तरह बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपूरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, संभल, बदायूँ, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर आदि जनपदों में बरसात और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जाहिर की गई है।












Click it and Unblock the Notifications