Sambhal News: हिंदू आतंकी संगठनों के साथ सर्वे करने पहुंचे थे अधिकारी, मौलाना तौकीर रजा का विवादित बयान

Maulana Tauqeer Raza's statement: संभल मामले को लेकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का विवादित बयान सामने आया है। मौलाना तौकीर रजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संभल जानबूझकर पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसा माहौल बनाया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मस्जिद में दूसरी बार सर्वे करने के लिए जाते समय अधिकारी हिंदू आतंकवादी संगठनों को साथ लेकर के गए थे। उन लोगों द्वारा धार्मिक उन्मादी नई लगवाए गए। वह लोग अपने साथ पत्थर भी लेकर के गए थे।

maulana-tauqeer-razas-statement

उन्होंने यह भी कहा कि पत्थर इसलिए लेकर गए थे क्योंकि यदि मुसलमान पत्थर नहीं फेंकेगा तो वह खुद वहां पर पत्थर फेंकेंगे ताकि पुलिस को गोली चलाने में आसानी होगी। यह बयान उन्होंने बरेली से संभल जाते समय रोके जाने पर दिया।

दरअसल, आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद बरेली से संभल के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में सीबीगंज में पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। काफी देर तक पुलिस और मौलाना में बातचीत हुई।

हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। पुलिस द्वारा छोड़े जाने के बाद मौलाना ने कहा कि आज तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया था लेकिन बाद में वह संभल जरूर जाएंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर भी जुबानी हमला बोला।

दिल्ली के इशारे पर हो रहा यह सब
मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि यह सब दिल्ली के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग लखनऊ के मुख्यमंत्री को बदलना चाहते हैं। इसलिए यहां का माहौल खराब किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी मांग किया कि संभल के जितने भी अधिकारी हैं उनको हटाया जाए और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+