Mau News: सपा सांसद राजीव राय के खिलाफ केस दर्ज, अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर से हुई थी बहस
Ghosi MP Rajiv Rai News: मऊ जनपद के घोसी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के खिलाफ मऊ जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया है। डॉक्टर का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहासुनी और बदतमीजी की थी।
अस्पताल के डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी द्वारा मऊ जनपद के सरायलखंसी थाने में समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

दरअसल, बुधवार को सांसद राजीव राय जिला अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान तीन डॉक्टर अपने चैंबर से गायब मिले थे, इसके अलावा एक डॉक्टर के चेंबर में बाहरी मैरिज मौजूद था। जिसके चलते सांसद द्वारा नाराज की जाहिर की गई।
इसके बाद ओपीडी में नाक कान गला के डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी के पास जब सांसद राजीव राय पहुंचे तो इस दौरान डॉक्टर से उनकी कहानी हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। डॉक्टर और सपा सांसद के बीच कहासुनी हुई थी।
निरीक्षण के बाद सांसद राजीव राय द्वारा मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया गया कि डॉक्टर द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर के इस हरकत के चलते वह काफी आहत हो गए थे। मामले में उन्होंने सीएमएस को अवगत कराने की बात कही थी।
डॉक्टर ने लगाया उपकरण तोड़ने का आरोप
इधर डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी द्वारा पुलिस के दिए गए तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सांसद राजीव राय निरीक्षण के दौरान 10 से 15 लोगों और मीडिया कर्मियों के साथ उनके चेंबर में आ गए। इस दौरान उन्होंने मुझे मानसिक रूप से स्वस्थ होने का आरोप लगाया।
डॉक्टर द्वारा यह भी बताया गया कि इस दौरान उनके साथ आए लोग ईएनटी उपकरण ऑटोस्कोप को उठाकर तोड़ने का प्रयास किया गया। डॉक्टर का यह भी आरोप है कि इस दौरान उनको दारु बाज बोला गया तथा अभद्र टिप्पणी की गई। इसके अलावा सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया। फिलहाल इस मामले में डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जी कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications