हैवान बना पति, पत्नी और दो बच्चों की हत्या, पुलिस से कहा-मैं जा रहा हूं मरने
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर खुद भी जान दे दी। खुदकुशी करने से पहले उसने पुलिस को फोन कर सूचना गी कि उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी है और अब खुद भी आत्महत्या करने के लिए जा रहा है। इससे पहले की पुलिस कुछ कर पाती युवक ने घाघरा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, घटना मऊ के लखनौर गांव की है। जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर लक्ष्मी शंकर मौर्या ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद दो मासूम बेटियों को टब में डूबोकर मार डाला। इसके बाद उसने डायल 100 पर फोन कर हत्या की सूचना पुलिस को दी और कहा कि वह खुद भी नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है।
पुलिस पहुंची तो उसकी बाइक तुर्तीपार घाघरा पुल पर खड़ी मिली। आस-पास के दुकान वालों ने युवक के नदी में कूदने की पुष्टि की है। एसपी ललित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवक के शव की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications