VIDEO: छह दिन से लापता थी मासूम बच्ची, पिता ने पड़ोसी के घर में झांक कर देखा तो रह गया सन्न
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुरा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यहां एक घर के अन्दर से शव के सड़ने की दुर्गंध आने लगी। घर से दुर्गंध आने के बाद जब आसपास के लोगों ने झांक कर देखा तो पता चला कि घर के अन्दर ही एक बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ है। बच्ची का शव देख कर मौजूद सभी हक्के-बक्के रह गए।

छह दिन पहले गायब हुई थी बच्ची
11 नवम्बर को चेहल्लुम के ही दिन मुहल्ले के रहने वाले वारिस हुसैन की चार वर्षीय पुत्री इश्मत जेहरा गायब हो गई थी। इसकी रिपोर्ट परिजनों ने कोतवाली में दी तो पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन में शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं अता पता नही चला । आज एक सप्ताह बाद वारिश हुसैन के पड़ोसी बद्री सेठ के घर में लापता बच्ची का शव इस हालत में मिला।

सूचना मिलते पहुंची पुलिस
इस बात की जानकारी के बाद मोहल्ले के लोगो में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में फोर्स बल मौके पर पहुंच गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ मुहम्मदाबाद समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्ची के चाचा फरमान अली ने बताया कि चार साल की बच्ची का शव जिसके घर में मिला है, उन पर FIR दर्ज हो गई है। बतां दें कि बच्ची 11 तारीख को तीन बजे गायब हुई थी।

एसपी क्या बोले
वहीं मौके पर पहुंचे एसपी ललित कुमार ने बताया कि चेहल्लुम के दिन इशरत नाम कि चार वर्ष कि बच्ची कहीं गायब हो गई थी। लोंगो द्वारा काफी खोजबीन के बाद जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी। इसके बाद गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। आज शाम को लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है और इसमें वादी से तहरीर ले ली गई है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications