मथुरा में बाबा साहब की प्रतिमा की गई खंडित, इलाके में तनाव

मथुरा। मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके के गांव औरंगाबाद में असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर की मूर्ति को छतिग्रस्त कर दिया। जैसे ही गांव के लोगों को इस बात की जानकारी मिली चला तो गांव में आक्रोश पैदा हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस घटना की जाँच में जुट गई है। मूर्ति खंडित होने के बाद एक विशेष जाति के लोग विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और पार्क में नई मूर्ति लगवाने की मांग कर रहे हैं।

mathura statue broken Of babasahab raised tension among people

सदर बाजार के औरंगाबाद क्षेत्र का मामला

मथुरा के थाना सदर बाजार के औरंगाबाद क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। असामाजिक लोगो ने पार्क में बनी अम्बेडकर की प्रतिमा की उंगली को तोड़ दिया। प्रतिमा की उंगली टूटने की खबर गांव के लोगों को लगी। जिससे पार्क में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने मौके पर पहुँचकर इलाका पुलिस और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर इलाका पुलिस और एसडीएम सदर मौके पर पहुँच गए और मौके का निरीक्षण किया। मूर्ति के टूटने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है और तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी

गांव के रहने वाले श्याम सुन्दर ने बताया की बीती रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति तोड़कर गांव का महौल बिगाड़ने की कोशिश की है। विरोध प्रदर्शनकर रहे लोगों ने पार्क में नई मूर्ति लगवाने की मांग की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह कहा की सूचना मिली थी की बाबा साहेब की प्रतिमा की ऊँगली तोड़ दी गई है। अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रतिमा भी दूसरी मंगवाई गई है। साथ ही इस पार्क भी सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+