उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 कार आपस में टकराई, 4 लोगों की मौत, 4 घायल
उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 कार आपस में टकराई, 4 लोगों की मौत, 4 घायल
Uttar Pradesh Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मथुरा के सूरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 87 पर दो कारों के आपस में टकराने के बाद यह हादसा हुआ। सभी घायलों को मथुरा जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मथुरा पुलिस के मुताहबिक मथुरा के सूरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 87 पर 2 कारों के आपस में टकरा जाने से 4 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मथुरा जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक तेज रफ्तार आ रही कार के पहिए यमुना एक्सप्रेसवे पर गिर गए और सामने से आ रही दूसरी कार टक्कर के बाद बेकाबू होकर पलट गई। दूसरी कार की पहचान महिंद्रा बोलेरा के रूप में हुई है, जो कार के डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी। सूत्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
दो दिन पहले यूपी के हाथरस में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। हाथरस में एक ट्रक और कार की भीषण टक्कर हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई।












Click it and Unblock the Notifications