तिलक समारोह के जश्न में फायरिंग, गोली लगने से रिटायर्ड दरोगा की मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में तिलक समारोह में शामिल होने आये एक रिटायर्ड दरोगा की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रही है।

mathura retired sub inspector ded in firing

मामला मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के नगला लोका गांव का है। रविवार की शाम गांव के प्रधान मोहन सिंह के बेटे का तिलक समारोह था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिटायर्ड एचसीपी रिशाल सिंह आए थे। तिलक समारोह चल रहा था कि इसी दौरान गोली चली और रिशाल सिंह को जा लगी। गोली लगने से रिशाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और खुशी के माहौल में मातम छा गया। आनन फानन में घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही मृतक के परिजनों को घटना से सूचित दी। जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
वहीं मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि अभी पता नहीं चल है कि गोली किसने चलाई। मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ थाना प्रभारी महावन वीपी सिंह ने बताया कि गांव के लोगों में आपसी रंजिश की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच चल रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+