VIDEO: मथुरा-कासगंज पैसेजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मथुरा से कासगंज को जाने वाली पैसेंजर बर्निंग ट्रेन बनने से बची। प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर की एक बोगी में अचानक आग लग गई जिससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है।

ये है मामला
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुरूवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्लेटफार्म संख्या 9 पर खड़ी मथुरा कासगंज पैसेंजर बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। प्लेटफार्म पर खड़ी मथुरा कासगंज पैसेंजर की बोगी संख्या 07535 में अचानक आग गई। ट्रेन से धुंआ उठता देख स्टेशन पर भगदड़ मच गई ट्रेन में आग की सूचना पर रेलवे अधिकारियों के भी हाथ पैर फूल गए।

आनन-फानन में आग को बुझाने का प्रयास किया गया काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका आग बुझती उससे पहले ही बोगी की छत और सीटें पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझाने के बाद जली हुई बोगी को ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उधर रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं गनीमत ये रही कि ट्रेन ख़ाली खड़ी हुई थी। रात्रि 9 बजे के करीब गाड़ी मथुरा से कासगंज के लिए रवाना होती है।
कोई जनहानि नहीं
प्लेट फॉर्म संख्या 9 पर खड़े यात्री योगेश ने बताया कि हम लोग यहाँ खड़े हुए थे और एक लड़का भागकर आया और उसने हल्ला मचाया की ट्रेन के डिब्बे में आग लग गयी है। हम सभी ये सुनकर जिस ट्रेन में आग लगी थी उसकी तरफ दौड़ पड़े सभी आग बुझाने में लग गए और मौके पर रेलवे के अधिकारी भी आ गए थे। आग पर काबू पा लिया गया है कोई भी अप्रिय घटना या जनहानि नही हुई।












Click it and Unblock the Notifications