VIDEO: सिगरेट का धुआं मुंह पर उड़ाने से दो पक्षों में जमकर मारपीट, 6 गिरफ्तार
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में सिगरेट के धुंए को लेकर 2 पक्षों में जमकर बवाल हो गया। थाना हाई वे क्षेत्र में नगला शिवजी में सिगरेट के धुंए ने जमकर बवाल करा दिया। इसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में जुट गई है।

मथुरा के थाना हाई वे इलाके में उस समय बवाल हो गया जब एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर जयगुरुदेव मंदिर के पास सिगरेट का धुआँ उसके मुँह पर छोड़ दिया। इसके बाद भूपेंद्र अपने गाँव पहुँचा और अपने साथ हुई घटना की जानकारी गाँव वालों को दी। इसके बाद भूपेंद्र के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इसपर दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। बबाल की सूचना मिलते ही कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुँच गई और मामले को शांत कर 6 लोगों को हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications