VIDEO: हापुड़ में बहादुर बेटे को दी गई अंतिम विदाई, J&K में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देकर हुआ था शहीद

बहादुर जवान बेटे का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया, अंतिम संस्कार में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और मंत्री सुरेश राणा भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे और शहीद के परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद का चेक दिया।

हापुड़। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से साथ हुई मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हापुड़ के जवान को अंतिम विदाई दी गई। हापुड़ के थाना धौलाना इलाके के रहने वाले जवान जितेंद्र उर्फ जॉनी का पार्थिव शरीर उनके गांव शौलाना लाया गया जहां गांव में शहीद का पार्थिव शरीर आते ही लोगों की आंखे नम हो गईं। बहादुर जवान बेटे का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया, अंतिम संस्कार में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और मंत्री सुरेश राणा भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे और शहीद के परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद का चेक दिया। गांव के लोग अपने लाल की अंतिम झलक पाने के लिए उमड़ते दिखे और शहीद जितेंद्र अमर रहे के नारे भी लगा रहे थे।

Martyr in Jammu Kashmir's terrorist attack Jitendra funeral in Hapur

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों से मुठभेड़ की जिसमे कई जवान शहीद हुए थे, इसी में हापुड़ के धौलाना तहसील इलाके के गांव शौलाना के रहने वाले जितेंद्र थे, जिनका शव शौलाना गांव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। आप वीडियो में भी देख सकते हैं कि शहीद जितेंद्र का शव घर पहुंचने के बाद गांव में क्या हालात हो गए और नम आंखों के साथ लोगों ने उन्हें कैसे श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान लोगों का पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा साफ जाहिर हो रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+