VIDEO: ना'पाक' हरकत में शहीद बनारस के लाल का शव पहुंचा घर, पंचतत्व में विलीन
राजेश के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। 39 जीटीसी के अधिकारियों की मौजूदगी में जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए गए तो वहीं उन्हें सलामी दी गई।
वाराणसी। दो दिन पहले जम्मू में पाकिस्तान की नापाक हरकतों ने वाराणसी के लाल को छीन लिया। 39 जीटीसी के शहीद हुए जवान राजेश खत्री का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ विशेष विमान के जरिए वाराणसी लाया गया। जहां 39 जीटीसी के जवान उसके पार्थिव शरीर को लेकर जीटीसी पहुंचे। जैसे ही परिजनों ने राजेश को तिरंगे के लिपटा हुआ देखा तो उनकी पत्नी दीपा खत्री बदहवास हो गई।



राजेश के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। 39 जीटीसी के अधिकारियों की मौजूदगी में जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए गए तो वहीं उन्हें सलामी देने के बाद वाराणसी के हरीशचंद्र घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

नेपाल के रहने वाले राजेश खत्री को उनके साथी घाट लेकर पहुंचे जहां मातम की धुन के साथ जवान को आखिरी सलामी दी गई। एक सैनिक की शहादत को देख स्थानिय लोगों की आंखों से भी आंसू झलक गई तो वहीं राजेश के पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी।















Click it and Unblock the Notifications