'बारात लेकर मत आना, लाशें बिछा देंगे', एक कॉल से टूटी बहनों की शादी

अलीगढ़। यूपी में अलीगढ़ के हरदुआगंज में एक धमकी भरे फोन कॉल की वजह से दो बहनों की शादी टूट गई। गांव के ही गैर समुदाय के युवकों ने होने वाले दूल्हों को धमकी दी है कि हम कोर्ट मैरिज व निकाह दोनों कर चुके हैं। धमकी भरे फोन के बाद दोनों लड़कियों की शादी टूट गई जिससे परिवारों में मायूसी छा गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

एक कॉल से गम में बदल गया माहौल

एक कॉल से गम में बदल गया माहौल

हरदुआगंज के गांव ऊंटागर की दो बहनों में से एक की शादी दिल्ली में तो दूसरी की गंगीरी क्षेत्र के गांव में तय हुई थी। शादी की तिथि 29 नवंबर तय हुई थी। तीनों परिवार शादी की तैयारी में जुटे हुए थे लेकिन एक कॉल ने उनकी खुशियां काफूर कर दी। गाँव के ही एक मनचले युवक ने एक लड़की की ससुराल फ़ोन कर दिया और दोनों बहनों की शादी टूट गई। लड़कियों के पिता के अनुसार दो दिन पहले उसके गंगीरी के होने वाले दामाद के पास अंजान नंबर से फोन पहुंचा।

'इतनी गोलियां चलेंगी कि लाशें बिछा देंगे'

'इतनी गोलियां चलेंगी कि लाशें बिछा देंगे'

फोन करनेवाले ने कहा जिन लड़कियों से तुम शादी करना चाहते हो उनसे हम कोर्ट मैरिज व निकाह कर चुके हैं। अब वे दोनों हमारी हैं। भूल से भी बारात लेकर मत आना नहीं तो इतनी गोलियां चलेंगी कि लाशें बिछ जाएंगी। धमकी भरे कॉल से भयभीत लड़के पक्ष ने लड़की के पिता को सारी बात बताई जिससे दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। गंगीरी के लड़के वालों ने शादी तोड़ दी।

लड़केवालों ने रिश्ता तोड़ दिया

लड़केवालों ने रिश्ता तोड़ दिया

किसी तरह ये बात दिल्ली वाले परिवार को भी मालूम चल गई तो उन्होंने भी रिश्ता तोड़ दिया। दो बेटियों की शादी टूटने के बाद परेशान पिता थाने पहुंचा और उस मोबाइल नंबर को पुलिस को दे कर सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये पता किया तो वो मोबाइल नंबर गाँव के ही गैर समुदाय के युवक सद्दाम का निकला। लड़कियों के पिता ने थाना हरदुआगंज में गाँव के ही चार युवक शमसाद, सद्दाम, फुरकान व परवेज के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया बाकि तीन अभी फरार हैं।

पुलिस ने किया केस दर्ज

पुलिस ने किया केस दर्ज

कॉल कर शादी तुड़वाने के पीछे जो वजह थी कि कुछ समय पहले आरोपी शमसाद द्वारा स्कूल जाते समय इन्हीं दोनों बहनों में से छोटी लड़की के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की गई थी। इस पर पीड़ित लड़की के पिता ने हरदुआगंज में आरोपी शमशाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था जिसका केस अभी चल रहा है। इसी वजह से आरोपियों ने लड़कियों के ससुराल फ़ोन कर शादी तुड़वा दी। फिलहाल शमशाद अभी गायब है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की तलाश पुलिस कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+