VIDEO: पड़ोसी लड़के संग थाने पहुंची लड़की का बर्थ सर्टिफिकेट देखा फिर पूछा क्या चाहती हो?

उनका बर्थ सार्टिफिकेट देखा तो दोनों को बालिग पाया। चौकी इंचार्ज ने नजीर पेश करते हुए चौकी के अंदर ही दोनों की शादी करवा दी।

कानपुर। वैसे तो आपने पुलिस के कई चेहरों को देखा होगा लेकिन हम आपको पुलिस के एक ऐसे चेहरे से रूबरू कराने जा रहे है जिसको देखकर आप भी अचंभे में पड़ जाएंगे की क्या ऐसा भी हो सकता है। दरअसल कानपुर बेनाझाबर पुलिस चौकी पहुंचे एक प्रेमी युगल ने जब अपनी दास्तां चौकी इंचार्ज को सुनाई तो उनका दिल पसीज गया और उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए दोनों की शादी चौकी के अंदर करा दी।

VIDEO: पड़ोसी लड़के संग थाने पहुंची लड़की का बर्थ सर्टिफिकेट मांगा फिर पूछा क्या चाहती हो?

कानपुर नगर के बेनाझाबर की रहने वाली अंकिता गौतम का प्रेम प्रसंग पड़ोसी सूरज से कई सालों से चल रहा था। सूरज के घरवाले तो शादी को तैयार थे लेकिन अंकिता के घरवाले शादी से इनकार कर रहे थे। दोनों प्रेमी युगल शादी करने पर अड़े रहे लेकिन जब लड़की के घरवाले राजी नहीं हुए तो दोनों बेनाझाबर पुलिस चौकी की शरण में पहुंच गए। चौकी इंचार्ज राम शरण मौर्या ने जब दोनों की बात सुनी और उनका बर्थ सार्टिफिकेट देखा तो दोनों को बालिग पाया। चौकी इंचार्ज ने नजीर पेश करते हुए चौकी के अंदर ही दोनों की शादी करवा दी। चौकी के अंदर ही दोनों प्रेमी युगल ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और सूरज ने अंकिता की मांग में सिन्दूर भरकर उसको जीवन भर के लिए अपनी संगनी बना लिया।

अंकिता का प्रेमी सूरज बिजली मैकेनिक का काम करता है जिसकी वजह से अंकिता के घरवाले शादी को तैयार नहीं थे। लेकिन जब दोनों प्रेमी युगल चौकी पहुंचे तो चौकी इंचार्ज ने उनकी शादी करवा दी। सूरज का कहना है कि अब हम दोनों का साथ जीवन भर रहेगा इसको कोई दुःख नहीं होने दूंगा। जब प्रेमी युगल अंकिता और सूरज बेनाझाबर चौकी पहुंचकर अपनी आपबीती बताई तो चौकी इंचार्ज ने पहले उनके घरवालों को बुलाया। अंकिता के घरवाले चौकी पहुंचे और दोनों की शादी करने से मना करने लगे लेकिन दोनों शादी करने पर अड़े रहे। चौकी इंचार्ज ने नजीर पेश करते हुए दोनों की शादी करवा दी। शादी करवाने के बाद चौकी इंचार्ज और सिपाहियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। चौकी इंचार्ज राम शरण मौर्या का कहना है कि ये दोनों हमारे पास आए और अपनी बात बताई तब दोनों के बर्थ सर्टिफिकेट देखे जिसमें दोनों बालिग पाए गए। जब दोनों शादी करने पर अड़े रहे तो चौकी के अंदर ही दोनों की शादी करवा दी गई। पुलिस ने जो नजीर पेश की उसको देखकर प्रेमी युगल काफी खुश दिखाई दिए।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+