फैक्ट्री से जहरीली गैस निकलने पर कई मजदूर बेहोश, हालत गंभीर

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में एक प्‍लास्टिक की दाना बनाने वाली फैक्‍ट्री में काम करते समय 4 महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक मजदूरों की अचानक हालत बिगड़ने लगी। थोड़ी ही देर में सभी मजदूरों को उल्‍टियां होने लगी और वे बेहोश हो गए। आननफानन में सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से कुछ की हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

Many workers in factory fainted after gas leaked

बता दें कि मामला धौलाना थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी का है। यहाँ एक फैक्ट्री में काम करते समय आधा दर्जन मजदूरों की अचानक तबियत ख़राब हो गयी और बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि फैक्‍ट्री में काम करते समय कोई जहरीली गेस फैल गयी जिसके बाद सभी मजदूरों की तबीयत बिगड़ने लगी।

मजदूरों को फैक्टरी कर्मचारियों व मालिक ने धौलाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने भी बताया कि कुछ मरीज आये थे जिनमें से चार की हालत गम्भीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रथमदृष्टया कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से शायद ये लोग बेहोश हो गए थे जिसकी वज़ह से इन लोगो को उल्टियां हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+