'ड्राइवर अंकल ठीक से गाड़ी चलाओ', हादसे में पांच स्कूली बच्चे की हालत नाजुक, कई घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में स्कूल कैब व कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी, जिसमें 2 दर्जन छात्र छात्राएं घायल हो गये। 5 की हालत गंभीर बतायी जा रही है जिन्हें जहांगीराबाद से हायर मैडिकल सेंटर के लिए रेफर किया गया है। हादसे की सूचना से अभिभावकों व स्कूल प्रशासन में हड़कं मचा है।

स्कूल वैन और कार में हुई टक्कर

स्कूल वैन और कार में हुई टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के आहार बाईपास स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर की मैजिक गाड़ी को चालक बॉबी पुत्र सुरेन्द्र सिंह आहर रोड पर स्थित गांव से बच्चों को लाने गया था। वह लगभग 8 बजे जैसे ही वह बच्चों से भरी मैजिक को लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव चचरई मोड़ पर पहुंचा तो बुलंदशहर निवासी मशकूर की कार से जबरदस्त भिंड़ंत हो गयी। टक्कर में 2 दर्जन स्कूली बच्चे व 3 सेंट्रो कार सवार घायल हो गये।

ड्राइवर अंकल को बोला कि गाड़ी सही चलाओ

ड्राइवर अंकल को बोला कि गाड़ी सही चलाओ

घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से नगर चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया। इस हादसे में पांच स्कूली बच्चे अमन, भूमि, रितिक, प्रशांत, हिमांशु व सेंटरों कार चालक मशकूर और अबरार की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में घायल बच्चों ने बताया कि हमने कई बार ड्राइवर अंकल को बोला कि गाड़ी सही चलाओ, ड्राइवर अंकल बीच-बीच में नींद की झपकी ले रहे थे। बच्चों से भरी स्कूली मैजिक की कार से इतनी जबरदस्त टक्कर हुई दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये।

मामले की कराई जायेंगी जांच: एसडीएम

मामले की कराई जायेंगी जांच: एसडीएम

सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही एसडीएम अनूपशहर सदानन्द गुप्ता व तहसीलदार हमेन्द्र कुमार तत्काल मौके पर पहॅंचे और घायल बच्चों का चिकित्सकों से हालचाल पूछा। इस बाबत एसडीएम अनूपशहर ने बताया कि स्कूल की घोर लापरवाही देखने केा मिल रही है। पूरे मामले की जांच कराई जायेगी। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जायेगी। इस बाबत चिकित्सा प्रभारी डा राकेश सिंह ने बताया कि घायल छात्र छात्राओं में से 5 के सिर पर चोट लगने के कारण गम्भीर है जिन्हें हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+