भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस, बसपा और सपा के कई नेता, स्वतंत्र देव ने दिलाई सदस्यता

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस, बसपा और सपा के कई नेता, स्वतंत्र देव ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ, 23 अक्टूबर: 2022 के अंदर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों से नेताओं के दल-बदलने का खेल जारी है। इसी कड़ी में शनिवार 23 अक्टूबर को बसपा, कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन की। बता दें, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बिजनौर से चार बार विधायक रहे इंद्रदेव सिंह समेत कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से अलग-अलग दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं वो जनता का भाजपा पर बने विश्वास को दर्शाता है।

Many leaders of Congress, BSP and SP joined BJP

बता दें, कन्नौज से पूर्व विधायक इंद्रेश सिंह, पूर्व कांग्रेस नेता शशिलता चौहान, अंकुर राज तिवारी, उमेंद्र कुमार वर्मा, सतीश कुमार पूर्व विधायक नगीना, छोटे सिंह चौहान बसपा, रंजन कुमार चौधरी बसपा, मीना कुमारी हरदोई प्रत्याशी बीएसपी, नीरज कुमार बसपा, सुशील चौधरी सहारनपुर कांग्रेस, कुलदीप भाटी मेरठ बसपा, महेश तिवारी जालौन ब्राह्मण नेता, रोहित सक्सेना आम आदमी पार्टी, गिरीश अवस्थी जालौन बसपा, रोहित रवि बिजनौर कांग्रेस, संयोगिता चौहान ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

Recommended Video

    #Short | Priyanka Gandhi को Baranbanki में किसान महिलाओं ने खिलाया खाना | वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में दिन में कोई बेटी स्कूटी से नहीं निकल सकती थी। कुछ लोग कलावा पहनकर, नाम बदल कर, चेहरा बदल कर लड़कियों को छेड़ते थे औऱ उनपर एफआईआर भी दर्ज नहीं होती थी। आज कोई बेटी रात 12 बजे भी रेस्टोरेंट में डिनर कर घर लौटती है, कोई कुछ नहीं बोल सकता। ये योगी सरकार है।

    भाजपा आपकी पार्टी है इसमें कोई भी कार्यकर्ता कल अध्यक्ष और मुखिया तक बन सकता है। क्योंकि भाजपा सबका साथ सबका विकास के पद पर चलती है। ये पार्टी हमारी मां है। हम शासन प्रशासन के हिसाब से चलते हैं, लोगों ने सपा, बीएसपी और कांग्रेस का शासन देखा है। इनके शासन में दिन में कोई बच्ची स्कूटी से नहीं निकल सकती थी क्योंकि सपा और बसपा के अराजकतत्व स्कूटी छीन लिया करते थे, लेकिन जबसे बीजेपी सत्ता में आई तबसे ऐसा होना बंद हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+