सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
संभलः यूपी के संभल में शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोग की मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया।

मौके पर ही तीन लोगों को मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है।
Three killed, two critically injured after a speeding truck mowed them down in Sambhal pic.twitter.com/2HG35e4svM
— ANI UP (@ANINewsUP) April 6, 2018
इस घटना के बाद भीड़ इक्ट्ठा हो गई। कुछ देर के लिए रोड जाम हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू किया। इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़ें- नकली बम दिखाकर बैंक मैनेजर से कहा-500 और 2000 के नोट बैग में डाल दो, फिर...












Click it and Unblock the Notifications