उन्नाव: खड्ड में जा गिरी तेज रफ्तार बस, कई यात्री घायल
पेड़ के किनारे झाड़ियों के बीच बस के पलटने से फंसी सवारियों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमें कई को गंभीर चोटें आई थीं।
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगत खेड़ा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बस के पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जिसमें तीन को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए पूरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस पलटने से घायल हुए सवारियों को उपचार के लिए पुरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में बारातियों को लेकर जा रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बैठी एक सवारी की मौके पर मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

लोहिया बस दुर्घटनाग्रस्त
घटना पुरवा - उन्नाव मार्ग पर स्थित मंगत खेड़ा के निकट की है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की लोहिया बस पुरवा से उन्नाव की तरफ आ रही थी। मंगत खेड़ा के निकट ब्रिक फील्ड के पास बस अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। बस के गिरते मौके पर अफरा तफरी मच गई। चारों तरफ चीख पुकार की आवाज आ रही थी। मौके पर पहुंचे राहगीरों व ग्रामीणों ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालना। पेड़ के किनारे झाड़ियों के बीच बस के पलटने से फंसी सवारियों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमें कई को गंभीर चोटें आई थी। घायलों में फूल दुलारी (58) पत्नी सुनील निवासी मऊ सुल्तानपुर थाना पुरवा बुद्धि लाल शर्मा ( 61) पुत्र लवकुश शर्मा निवासी त्रिपुरारि पुर कोतवाली पुरवा सोमवती (64) पत्नी रामदीन निवासी असेहरू थाना पुरवा को पुरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहॉ उनका उपचार चल रहा है। जबकि कई अन्य घायल स्वयं ही मंगत खेड़ा में फर्स्ट ऐड करा कर गंतव्य को रवाना हो गए।
गड्ढे में तब्दील पुरवा मंगत खेड़ा मार्ग
गौरतलब है पुरवा उन्नाव मार्ग गड्ढों में तब्दील है। गड्ढा मुक्त सड़क खोजने के चक्कर में गाड़ियां अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं। पुरवा उन्नाव मार्ग मैं मंगत खेड़ा तक की सड़क पूरी तरह गड्ढों में बदल चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों की काफी शिकायत के बाद भी सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया। इसी मार्ग से चुनाव प्रचार में आई केंद्रीय मंत्री उमा भारती का काफिला गुजरा था। थानाध्यक्ष पुरवा ने बताया कि घायलों में सब की हालत खतरे से बाहर है।
बोलेरो के परखच्चे उड़े
वही फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य दुर्घटना में दिनेश पाल 25 पुत्र गेंदे लाल निवासी माधव गंज हरदोई की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार बोलेरो गाड़ी बरातियों को वापस छोड़ने के लिए जा रहे थी। जहां तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। उसी समय उन्नाव हरदोई मार्ग पर यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। मोहित पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुचना मिलने पर शादी ब्याह के जश्न में मातम छा गया।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications