घर में बैठा हो रहा था बोर तो पूरे शहर की पुलिस को दौड़ा दिया, गिरफ्तार
लखनऊ। विधानसभा में फर्जी बम होने की खबर देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तारी के बाद इस व्यक्ति ने इस फर्जी कॉल की जो वजह बताई है उसके बाद पुलिस के होश उड़ गए। दरअसल नर सिंह नाम का यह व्यक्ति तीन दिन की छुट्टी पर लखनऊ आया था, उसने बताया कि मजे के लिए उसने पुलिस को यह फर्जी कॉल किया था। इस व्यक्ति ने 1 अक्टूबर को पुलिस को फोन करके विधानसभा में बम होने की खबर दी थी, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

मजे के लिए किया था फोन
इस व्यक्ति के मजे की वजह से लखनऊ पुलिस को विधानसभ के भीतर सघन तलाशी अभियान चलाना पड़ा। वहीं जब पुलिस ने इस व्यक्ति को तलाशना चाहा तो उसके हाथ नाकामी लगी क्योंकि इस व्यक्ति ने अपना फोन बंद कर दिया था। लेकिन जब सघन तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने इसे फर्जी कॉल घोषित किया था। नरसिंह को पुलिस ने शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया है, वह पंजाब में एक मजदूर के तौर पर काम करता है और वह घर में काफी बोर हो रहा था, लिहाजा उसने पुलिस को यह फर्जी फोन कर डाला था।

वजह सुनकर पुलिस दंग
हजरतगंज पुलिस स्टेशन के सब इंसपेक्टर राहुल सोनकर ने बताया कि हम इस बात को सुनकर दंग रह गए कि इस व्यक्ति ने उसने सिर्फ मजे के लिए पुलिस को फोन किया था। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति अनपढ़ है और उसे इस बात का भरोसा था कि उसे कभी पकड़ा नहीं जा सकता है। सोनकर ने बताया कि इस व्यक्ति की वजह से पूरा पुलिस महकमा परेशान हो गया था, बम निरोधक दस्ता बुलाया गया, एंटी सैबोटाज टीम को बुलाया गया, हमने पूरे विधानसभा में सर्च ऑपरेशन किया, लेकिन हमें कुछ नहीं मिला।

इससे पहले भी यह हो चुका है
पुलिस ने आरोपी नरसिंह के खिलाफ धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉलर की धरपकड़ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलॉस के जरिए हो सकी थी। आपको बता दें कि इस तरह की यह फर्जी कॉल दूसरी बार की गई है। इससे पहले 19 अगस्त को भी राम रंजीत नाम के व्यक्ति ने अंबेडकर नगर से फोन करके इसी तरह का फोन किया था और उसने विधानसभा के भीतर बम होने की बात कही थी। जिसे पुलिस ने चिनहट से गिरफ्तार कर लिया था, उसने भी कहा था कि यह कॉल उसने असामान्य स्थिति में कर दी थी।
इसे भी पढ़ें- ताजमहल पर कई बार भिड़ चुके हैं योगी और आजम, पहले भी हो चुकी गिराने और नाम बदलने की बात
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications