बिजनौर: फोन पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, थाने में प्रेमिका से रचाई शादी

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इतना ही नहीं काजी को बुलाकर अपनी प्रेमिका से उसने थाने के अंदर ही निकाह कर लिया। थाने के अंदर हुए निकाह के मामले पर अब पुलिस अधिकारी भी अनभिज्ञता जताते हुए कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

man Triple talaq his wife then married his girlfriend in bijnor

जानकारी के मुताबिक, देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बरुकी का है। गुलफाम गांव की एक लड़की तरन्नुम से प्यार करता था। लेकिन गुलफाम के घरवालों ने उसकी शादी हल्दौर थाना क्षेत्र के रहने वाली लड़की सल्तनत से तय कर दी। गुलफाम की शादी 15 जुलाई 2018 को सल्तनत के साथ हो गई थी। लेकिन सोमवार को गुलफाम के प्रेमिका तरन्नुम अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और गुलफाम से निकाह करने की जिद करने लगी। हंगामे की सूचना पर थाने की पुलिस प्रेमी जोड़ को थाने ले आई।

प्रेमिका के हंगामा और जहर खाने की बात पर गुलफाम ने फोन पर अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया। तलाक की सूचना पर सल्तनत के घर वाले भी थाने पहुंचे गए। दोनों पक्षो में बातचीत के बाद प्रेमी और प्रेमिका का निकाह थाने परिसर में पुलिस की मौजूदगी में मौलवी द्वारा करा दिया गया।

देहात कोतवाली में गुलफाम द्वारा अपनी पत्नी सल्तनत को तलाक देने के बाद प्रेमिका से थाने में विवाह करने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि निकाह का एक वीडियो वायरल हुआ मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पत्नी के चरित्र पर था शक, शौच जाने पर करता था निगरानी, कुल्हाड़ी से की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+