एटा: खेत से खरबूजा तोड़ने पर युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई, VIDEO वायरल
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को पेड़ से बांधकर डंडों से सिर्फ इसलिए पीटा जा रहा है क्योंकि उसने खेत से खरबूजा तोड़ा था। वीडियो में देखा जा सकता है किस प्रकार युवक को पेड़ से बांधकर दूसरा युवक पिटाई कर रहा है। इस मामले पर पुलिस ने कहा है कि केस दर्ज कर लिया गया है और जल्दी ही इसमें गिरफ्तारी भी होगी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज का कर लिया है लेकिन अभी कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बताया जा रहा है कि ये मामला थाना मलावन के गांव कुंवरपुर नगरिया का है जहां रघुवीर सिंह के 16 वर्षीय बेटा शिव कुमार सोमवार शाम को बच्चों के साथ खेत में हॉकी खेल रहा था। लेकिन खेल-खेल में गेंद गांव के ही दबंग पप्पू के खेत में चली गई थी। गेंद उठाने के लिए शिव कुमार खेत में गया लेकिन उसने खरबूजा तोड़ लिया। उसको ऐसा करते पप्पू ने देख लिया और दबंग को किशोर को पकड़ लिया।
जिस युवक की पिटाई हो रही है, उसके बदन पर कुर्ता नहीं है और वो पिटाई से बचने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। युवक हाथ बंधा हुआ है और वो पेड़ के सहारे इधर-उधर घूमते हुए बचने की कोशिश कर रहा है। खबर के मुताबिक, वहां मौजूद किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की और सभी वहां खड़े देखते रहे। इस घटना के बाद से दबंग खेत मालिक फरार बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications