दबंगों की दबंगई, महिला समेत परिवार को घर के अंदर बनाया बंधक

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में दबंगई इस कदर हावी है कि अब एक और मामला सामने आ गया। ताजा मामला फर्रुखाबाद कोतवाली सदर इलाके का है। जहां एक महिला को उसके घर में दबंग पप्पू पांडे ने आधी रात को ताला लगा दिया। दबंगों ने ताला लगाने के बाद उनसे मकान खाली की धमकी देकर चले गए। दबंगों के चले जाने के बाद मोहल्ले के लोगों में से किसी ने ताला तोड़ने की हिम्मत भी नहीं की।

man threatened and locked womam with her family in the house in farrukhabad

बुजुर्ग महिला का कहना है कि वह इस घर में 16 साल से रह रही है। पप्पू पांडे ने उससे मकान खाली करने की लगातार धमकी दे रहा है। जब उसने खाली नहीं किया तो पप्पू ने घर आकर गाली गलौज की और फिर बाहर से ताला लगा दिया।

man threatened and locked womam with her family in the house in farrukhabad

काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर सभी को निकाला। पूरा मामला फर्रुखाबाद कोतवाली सदर इलाके के लोहाई रोड का है। मिली जानकारी के मुताबिक दबंग पप्पू पांडे का बीजेपी पार्टी के करीबी होने पर पुलिस ने पीड़ित परिवार की अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित महिला कार्रवाई करने के लिए बार-बार घूम रही है। जब एसपी से मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने इस मामले की जानकारी न होने की बात कही।

ये भी पढ़ें- जासूस बनाकर भारत भेजा गया विदेशी पक्षी?, पैरों में बंधी है ये इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+