बुलंदशहर: नाइट ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने चलाया जंगल में सर्च ऑपरेशन

नाइट डयूटी पर जा रहे एक फैक्ट्री कर्मचारी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हत्यारे हत्या करने के बाद मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।

बुलंदशहर। नाइट डयूटी पर जा रहे एक फैक्ट्री कर्मचारी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हत्यारे हत्या करने के बाद मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। मृतक के सिर व चेहरे पर दो गोलियां लगी है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में रातभर जंगलों में सर्च आपरेशन भी चलाया, लेकिन हत्यारे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

रास्ते में वारदात

रास्ते में वारदात

मामला बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र के मौहल्ला खत्रीबाड़ का है। बता दें कि फिरोजाबाद जनपद क्षेत्र के रहने वाले भारतवीर पिछले कई सालों से परिवार के साथ सिकन्द्राबाद में रहते हैं। भारतवीर का छोटा पुत्र अमित यादव उर्फ मोनू कई साल से बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बीती देर रात को अमित यादव उर्फ मोनू ड्यूटी पर जाने के लिए अपने घर से निकला ही था और जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंचा तो रास्ते में दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर अमित की हत्या कर दी। आरोपी हत्या करने के बाद मौका-ए-वारदात से फरार हो गये।

पुलिस ने की हत्यारों की तलाश

पुलिस ने की हत्यारों की तलाश

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सिकन्द्राबाद पुलिस और एसएसपी ने हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। सिकन्द्राबाद पुलिस ने रातभर जंगलों में हत्यारों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नही लग सका। वारदात की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले में केस दर्ज

मामले में केस दर्ज

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि अज्ञात हत्यारो के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि सीओ सिकन्द्राबाद और क्राइम ब्रांच की टीम को इस मामले में लगाया गया हैं। जल्दी ही इस हत्या का खुलासा कर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+